लेटेस्ट न्यूज़

सहारनपुर में 4 मजदूरों का निकला पाकिस्तानी कनेक्शन, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप से ऐसे हुआ पूरा खेल, यूपी-दिल्ली, हरियाणा समेत इन राज्यों में नेटवर्क की आशंका

Saharanpur ATS Raid News: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में एटीएस और पुलिस की कार्रवाई के बाद ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सुरक्षा एजेंसियों के साथ-साथ आम लोगों को भी हैरान कर दिया है.

ADVERTISEMENT

Saharanpur ATS Raid News
Saharanpur ATS Raid News (Photo: AI Generated)
social share
Google CTA

Saharanpur Raid News: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में एटीएस और पुलिस की कार्रवाई के बाद ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सुरक्षा एजेंसियों के साथ-साथ आम लोगों को भी हैरान कर दिया है. जांच एजेंसियों ने चार ऐसे युवकों को गिरफ्तार किया है, जिन पर पाकिस्तान में बैठे गैंगस्टर शहजाद भट्टी से जुड़े नेटवर्क के संपर्क में रहने का आरोप है. हैरानी की बात यह है कि ये युवक सामान्य मजदूर, ड्राइवर और वेल्डिंग का काम करने वाले थे, लेकिन जांच में इनके सोशल मीडिया कनेक्शन संदिग्ध पाए गए हैं. गिरफ्तारी के बाद गांवों में सन्नाटा पसरा हुआ है और लोग इस पूरे मामले को लेकर चर्चा कर रहे हैं.