UPTak Baithak Logo

यूपी में आंधी और भीषण बारिश के बीच CM योगी का सख्त एक्शन, अफसरों को फील्ड में उतरने और 24 घंटे में मुआवजा देने के दिए निर्देश

UP Thunderstorm Alert: उत्तर प्रदेश में मौसम के अचानक बदले मिजाज ने भारी तबाही मचाई है. राज्य के कई जिलों में आई तेज आंधी, मूसलाधार बारिश और आकाशीय बिजली गिरने के कारण आम जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है.

ADVERTISEMENT

CM Yogi Adityanath, सीएम योगी आदित्यनाथ
CM Yogi
social share
google news

CM Yogi Compensation On UP Weather: उत्तर प्रदेश में मौसम के अचानक बदले मिजाज ने भारी तबाही मचाई है. राज्य के कई जिलों में आई तेज आंधी, मूसलाधार बारिश और आकाशीय बिजली गिरने के कारण आम जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है. इस आपदा में पेड़ उखड़ने और बिजली आपूर्ति ठप होने के साथ-साथ बड़े पैमाने पर जान-माल का भी नुकसान हुआ है. मौसम के इस भीषण कहर को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तुरंत पूरे मामले का संज्ञान लिया है. सीएम योगी ने आपदा में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है और प्रशासनिक अधिकारियों को राहत कार्य शुरू करने का निर्देश दिया है. सरकार ने साफ कर दिया है कि संकट की इस घड़ी में प्रभावित परिवारों को मदद के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा.