UPTak Baithak Logo

बागपत के मुगलपुरा में बिजली लाइन ठीक करने पहुंची टीम के साथ हिंसा, छतों से बरसे पत्थर...

ADVERTISEMENT

Baghpat News: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के मुगलपुरा इलाके में बिजली लाइन ठीक करने पहुंची विद्युत विभाग की टीम के सामने विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट और पत्थरबाजी तक पहुंच गया. वायरल वीडियो में छतों से पत्थर फेंकने और अफरातफरी का माहौल दिखाई दे रहा है.

social share
google news

Baghpat News: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के मुगलपुरा मोहल्ले में बिजली लाइन ठीक करने पहुंची विद्युत विभाग की टीम के सामने अचानक ऐसा बवाल खड़ा हो गया जिसने पूरे इलाके में तनाव फैला दिया. मामूली कहासुनी देखते ही देखते मारपीट और पत्थरबाजी में बदल गई. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग छतों से पत्थर फेंकते नजर आ रहे हैं, जबकि सड़क पर अफरातफरी और हंगामे का माहौल दिखाई दे रहा है. हालांकि इस मामले में बिजली विभाग और पुलिस के दावे अलग-अलग सामने आए हैं, जिससे पूरे घटनाक्रम को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं.