UPTak Baithak Logo

हमीरपुर में तूफान के बीच भरभराकर गिरा निर्माणधीन पुल का हिस्सा, इतने लोगों की हो गई मौत

ADVERTISEMENT

Hamirpur Bridge Collapse: हमीरपुर में तेज आंधी-तूफान के दौरान बेतवा नदी पर बन रहे निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा गिर गया, जिससे कई मजदूर मलबे में दब गए. हादसे में अब तक छह लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई लोगों के फंसे होने की आशंका है.

social share
google news

Hamirpur Bridge Collapse News: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में देर रात आए तेज आंधी-तूफान ने भारी तबाही मचा दी. बेतवा नदी पर बन रहे निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिर गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई. हादसे के समय पुल पर और उसके आसपास कई मजदूर काम कर रहे थे, जो मलबे में दब गए. सुबह 8 बजे तक मिली जानकारी के अनुसार इस दर्दनाक हादसे में छह लोगों की मौत हो चुकी है, हालांकि प्रशासन का कहना है कि मलबे में अभी भी कुछ लोगों के दबे होने की आशंका है, जिसके चलते मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है.