लेटेस्ट न्यूज़

UP Weather Update: यूपी में आज भयानक बारिश के साथ गिरेंगे ओले… मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मौसम का यू-टर्न. 20 मार्च को प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है.

ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Update
social share
google news

UP Weather Update:उत्तर प्रदेश का मौसम पूरी तरह बदल चुका है. मार्च के शुरुआती दिनों में जहां एक ओर धूप और गर्मी ने लोगों को परेशान करना शुरु कर दिया था. वहीं तीसरे हफ्ते में मौसम का यूटर्न देखने को मिला. बीते कुछ दिनों से यूपी में हो रही बारिश की वजह से मौसम सुहावना बन चुका है. इस बीच मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी ऐसी ही मौसम के बने रहने की संभावना जताई है. वहीं बात करें आज के मौसम की तो 20 मार्च को प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश के साथ-साथ ओले भी गिरेंगे.