UP Weather Update: यूपी में आज कोहरे का अटैक... इन जिलों में मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
UP Weather Update: यूपी में आज कोहरा लोगों को परेशान कर सकता है. मौसम विभाग ने यूपी के 50 से ज्यादा जिलों में चेतावनी जारी की है. चंदौली, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया समेत कई जिलों में अलर्ट घोषित है.
ADVERTISEMENT

UP Weather News: उत्तर प्रदेश में मौसम का सितम कम होने का नाम नहीं ले रहा है. मौसम विभाग ने आज यानी 18 जनवरी के लिए राज्य में डबल अलर्ट जारी किया है. एक तरफ जहां पूर्वी यूपी के कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट के साथ अत्यंत घने कोहरे की चेतावनी है, वहीं पश्चिमी और तराई बेल्ट में येलो अलर्ट के साथ कड़ाके की ठंड और कोल्ड डे का अनुमान है. प्रशासन ने शून्य विजिबिलिटी और हाड़ कंपाने वाली शीत लहर को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं.
अत्यंत घना कोहरा (ऑरेंज अलर्ट)
इन जिलों में धुंध का सबसे ज्यादा असर रहेगा- चंदौली, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, अंबेडकर नगर एवं आसपास के इलाके.

घना कोहरा और शीतलहर (येलो अलर्ट)
इन क्षेत्रों में भी दृश्यता काफी कम रहेगी- बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, संत रवि दास नगर, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आसपास के इलाके.
यह भी पढ़ें...
भीषण ठंड (येलो अलर्ट - कोल्ड डे)
इन जिलों में दिन के वक्त भी धूप न निकलने से भारी ठिठुरन रहेगी- देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच एवं आसपास के क्षेत्र.










