लेटेस्ट न्यूज़

UP Weather Update: यूपी के इन जिलों को लेकर जारी हुआ अलर्ट, वाराणसी-लखनऊ-गोरखपुर के लोगों के लिए हुई खास अपील

उत्तर प्रदेश में इन दिनों गर्मी और बारिश दोनों तरह का मौसम देखने को मिल रहा है. वहीं आने वाले दिनों में भी बारिश का सिलसिला जारी रहने वाला है.

ADVERTISEMENT

UP Weather
UP Weather
social share
Google CTA

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में इन दिनों गर्मी और बारिश दोनों तरह का मौसम देखने को मिल रहा है. वहीं आने वाले दिनों में भी बारिश का सिलसिला जारी रहने वाला है. इसे लेकर भारतीय मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है. IMD के अनुसार, 29 मई से पूर्वी और पश्चिमी यूपी में न सिर्फ काले बादलों का डेरा होगा बल्कि गरज चमक के साथ बारिश भी हो सकती है. इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घण्टे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेंगी.