UP Weather Update: यूपी में आज 60 KM/घंटे की रफ्तार से आएगा तूफान... इन जिलों में बारिश का अलर्ट जारी
UP IMD Alert: देवरिया, महाराजगंज और बहराइच समेत कई जिलों में मेघगर्जन और बारिश की संभावना. 60 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं.
ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और लू के बीच राहत की फुहारें गिरने का सिलसिला जारी है. मौसम विभाग (IMD) ने ताजा अपडेट जारी करते हुए बताया है कि आज यानी 14 मई को प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल जाएगा. आसमान में उमड़ते-घुमड़ते बादलों के साथ तेज आंधी और बारिश की गतिविधियों से तापमान में बड़ी गिरावट आने की उम्मीद है, जिससे तपन से बेहाल लोगों को बड़ी राहत मिलेगी.
