UPTak Baithak Logo

UP Weather Today: यूपी में बदल रहा है मौसम का मिजाज! IMD ने बताया आज यूपी के इस हिस्से में होगी जमकर बारिश

UP Weather Today: 11 से 17 सितंबर तक यूपी में मौसम का मिजाज मिला-जुला रहने वाला है. पश्चिमी यूपी में बारिश कम होने की संभावना है. तो वहीं, यूपी के पूर्वी हिस्से में कुछ दिनों तक भारी बारिश हो सकती है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में आज 11 सितंबर से एक सप्ताह के लिए मौसम का मिजाज मिला-जुला रहने वाला है. राज्य के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में मौसम बिल्कुल अलग-अलग रहेगा. मौसम विभाग के अनुसार, 11 से 17 सितंबर तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोगों को भारी बारिश से राहत मिलेगी. तो वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश का दौर अभी भी जारी रहेगा. इसके साथ ही पूरे राज्य में दिन और रात के तापमान में भी हल्की बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे प्रदेश में गर्मी और उमस का एहसास हो सकता है.