गाजियाबाद स्टेशन पर पटरी बदलने का काम शुरू, ये 18 ट्रेनें कैंसिल; 45 ट्रेनों के बदलेंगे प्लेटफॉर्म
गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर 25 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 तक 10 दिनों का पावर और ट्रैफिक ब्लॉक रहेगा. प्लेटफॉर्म नंबर-4 पर खराब पटरियों और क्षतिग्रस्त स्लीपरों को बदलने के चलते 18 ट्रेनें रद्द रहेंगी, जबकि 45 ट्रेनों का गाजियाबाद स्टेशन पर प्लेटफॉर्म बदला जाएगा.
ADVERTISEMENT

गाजियाबाद स्टेशन पर 10 दिनों तक पावर और ट्रैफिक ब्लॉक रहेगा. इस दौरान प्लेटफॉर्म नंबर-4 पर खराब रेल पटरियों और क्षतिग्रस्त स्लीपरों को बदलने का काम किया जाएगा. इस ब्लॉक का सीधा असर दिल्ली, गाजियाबाद, मेरठ, मुरादाबाद, पलवल और आसपास के रूट पर चलने वाली ट्रेनों पर पड़ेगा.

