UPTak Baithak Logo

परिवार की बेटी को मिलेंगे ₹36200! इंदिरा गांधी छात्रवृत्ति योजना में पढ़ाई के लिए सरकार दे रही पैसा

UGC की पोस्ट ग्रेजुएट इंदिरा गांधी छात्रवृत्ति परिवार की इकलौती बेटी और PG के पहले साल में पढ़ने वाली छात्राओं के लिए आर्थिक मदद का मौका देती है. पात्र छात्राओं को दो साल तक हर साल 36,200 रुपये यानी कुल 72,400 रुपये मिल सकते हैं.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Single Girl Child Scholarship: परिवार की इकलौती बेटी हैं और पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रही हैं तो आपके लिए UGC की 'स्नातकोत्तर इंदिरा गांधी छात्रवृत्ति' योजना बड़े काम आ सकती है. इस स्कॉलरशिप के तहत पात्र छात्राओं को PG कोर्स की पूरी अवधि के दौरान हर साल ₹36,200 की आर्थिक मदद दी जाती है.