UPTak Baithak Logo

UP Police: सिपाही से SI बने 1700 जवानों को बड़ा झटका! जॉइनिंग से पहले 7.34 लाख रुपये वापस करने का नोटिस जारी

उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही से सब इंस्पेक्टर बनने के लिए SI भर्ती परीक्षा पास करने वाले करीब 1,700 पुलिसकर्मी जॉइनिंग से पहले बड़ी रकम की शर्त को लेकर परेशान हैं. अभ्यर्थियों के मुताबिक, उनसे सिपाही की ट्रेनिंग पर खर्च 2,70,982 रुपये और 17 जून 2025 से 31 अगस्त 2026 तक मिले 4,63,150 रुपये वेतन की वापसी मांगी जा रही है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही से सब इंस्पेक्टर (SI) बनने का सपना देख रहे करीब 1,700 पुलिसकर्मियों के सामने नई मुश्किल खड़ी हो गई है. SI भर्ती परीक्षा पास करने के बाद भी उनकी जॉइनिंग आसान नहीं दिख रही है. वजह है विभाग की ओर से ट्रेनिंग पर खर्च रकम और नौकरी के दौरान मिले वेतन की वापसी का मामला.