लेटेस्ट न्यूज़

Monsoon Rain: आज यूपी के कई जिलों में गरज-चमक के साथ जमकर होगी बारिश, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

उत्तर प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय हो गया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 19 जुलाई के लिए पश्चिमी और पूर्वी यूपी के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश, भारी वर्षा और वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है.

ADVERTISEMENT

Rain Alert
Mansoon Alert (Photo: AI)
social share
Google CTA

UP Weather Alert: उत्तर प्रदेश में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ ने आज यानि 19 जुलाई को पूरे प्रदेश में बारिश को लेकर ताजा पूर्वानुमान जारी किया है. विभाग के अनुसार पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के अधिकांश इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश और बौछारें पड़ने की संभावना है. कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और मौसम संबंधी सलाह का पालन करने की अपील की है.