अखिलेश यादव ने जौहर यूनिवर्सिटी को बचाने के लिए लोगों से की अपील, विश्वविद्यालय को बताया ‘शिक्षा का मंदिर’
Jauhar University demolition: रामपुर स्थित जौहर यूनिवर्सिटी की 38 इमारतों को ध्वस्त करने के आदेश के बाद उत्तर प्रदेश की राजनीति गर्मा गई है. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस फैसले को लेकर भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर जोरदार हमला बोला है.
ADVERTISEMENT

Jauhar University demolition: रामपुर स्थित जौहर यूनिवर्सिटी की 38 इमारतों को ध्वस्त करने के आदेश के बाद उत्तर प्रदेश की राजनीति गर्मा गई है. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस फैसले को लेकर भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर जोरदार हमला बोला है. उन्होंने छात्रों और अभिभावकों का समर्थन करते हुए राज्य सरकार पर बदले की भावना से राजनीति करने का गंभीर आरोप लगाया है. इसके साथ ही उन्होंने छात्रों के भविष्य के लिए इस ध्वस्तीकरण प्रक्रिया को रोकने के लिए भी कहा है.
