लेटेस्ट न्यूज़

अयोध्या में सरयू नदी के बीच नाव पर बैठकर की बीयर-मटन पार्टी, पकड़े गए 4 आरोपी लड़कों के नाम आए सामने

अयोध्या के गुप्तार घाट पर सरयू नदी के बीच नाव में कथित तौर पर बीयर और मटन पार्टी का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. धार्मिक स्थल पर इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने नाराजगी जताई, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर सभी आरोपियों को पकड़ लिया.

ADVERTISEMENT

Ayodhya Saryu River Viral News
Ayodhya Saryu River Viral News (Photo Enhanced By AI)
social share
Google CTA

Ayodhya Saryu River Viral News: अयोध्या के गुप्तार घाट पर सरयू नदी के बीच नाव में कथित तौर पर बीयर और मटन पार्टी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. वायरल वीडियो में चार युवक नाव पर बैठकर बीयर पीते और मटन पार्टी करते दिखाई दे रहे हैं. गुप्तार घाट सरयू नदी का प्रमुख धार्मिक स्थल माना जाता है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु स्नान और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं. ऐसे में वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने नाराजगी जताई, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.