लेटेस्ट न्यूज़

UP Weather: यूपी के इन इलाकों में 3 दिनों के दौरान हो सकती है भारी बारिश, देखें IMD का लेटेस्ट अपडेट

UP Weather: मौसम विभाग यानी IMD ने 28 जून से 1 जुलाई के बीच यूपी में बारिश को लेकर बड़ा अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने बताया है कि यूपी के इन इलाकों में तेज और भारी बारिश हो सकती है.

ADVERTISEMENT

UP Weather
UP Weather
social share
Google CTA

UP Weather Update: मॉनसून उत्तर प्रदेश में दस्तक दे चुका है. फिलहाल उत्तर प्रदेश के लोगों को भीषण गर्मी और हीट वेव से राहत मिली है. यूपी के अलग-अलग इलाकों में बारिश भी हो रही है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है और मौसम भी सुहाना बना हुआ है. आसमान में बादल छाए हुए हैं, जिससे तेज धूप से भी लोगों को राहत मिली है. इसी बीच मौसम विभाग ने आने वाले 3 दिनों के लिए यूपी में बारिश का बड़ा अलर्ट जारी कर दिया है.