लेटेस्ट न्यूज़

UP Weather Update: मॉनसून का इंतजार कर रहे यूपी के लोगों के लिए बड़ा झटका! IMD ने दी ये चेतावनी

UP Weather Update: इन दिनों यूपी के हर आदमी के जुबान पर यही बात है कि बार बार भीषण गर्मी पड़ रही है और जीना बेहाल हो गया है. लोगों को अब मॉनसून का बेसब्री से इंतजार है.

ADVERTISEMENT

UP Weather News
UP Weather News
social share
Google CTA

UP Weather Update: इन दिनों यूपी के हर आदमी के जुबान पर यही बात है कि बार बार भीषण गर्मी पड़ रही है और जीना बेहाल हो गया है. लोगों को अब मॉनसून का बेसब्री से इंतजार है. केरल में तो मॉनसून ने दस्तक दे दी है. मगर सूबे के लोग यूपी में मॉनसून की एंट्री का इंतजार कर रहे हैं. मॉनसूनी बारिश का इंतजार कर रहे लोगों के लिए इस बीच भारतीय मैसम विभाग (IMD) ने तगड़ा झटका दिया है. मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार, अगले पांच दिनों तक यूपी में लू की स्थिति जारी रहने की संभावना है.

इन जिलों में चलेगी हीटवेव

 

IMD ने उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में हीटवेव चलने का अनुमान जारी किया है. इनमें आगरा, अलीगढ़, इटावा, फिरोजाबाद, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, जालौन, झांसी, ललितपुर, मथुरा, हाथरस, हमीरपुर, महोबा, इलाहाबाद, अंबेडकरनगर, श्रावस्ती, डुमरियागंज, संतकबीर नगर, बस्ती, आजमगढ़, अयोध्या, गोंडा, जौनपुर, गाजीपुर, गोरखपुर, मिर्जापुर, मुज़फ्फरनगर, वाराणसी शामिल हैं.

 

 

यूपी में कब आ सकता है मॉनसून

IMD के अनुसार उत्तर प्रदेश में मॉनसून 20 जून तक दस्तक दे सकता है. यूपी में मॉनसून सबसे पहले पुर्वांचल के जिलों में दस्तक देगा. जिसमें वाराणसी, गोरखपुर, गाज़ीपुर, आजमगढ़, मिर्जापुर शामिल हैं.  वहीं इसके बाद पश्चिमी यूपी की तरफ बढ़ेगा. IMD के मुताबिक पूरे उत्तर प्रदेश में मॉनसून 25 जून तक आ जाएगा.