लेटेस्ट न्यूज़

अगले पांच दिन यूपी के इन जिलों में चलेगी हीटवेव, जानें कब होगी मॉनसून की झमाझम बरसात

उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों में हुई हल्की बारिश और तेज़ हवाओं के कारण तापमान में थोड़ी गिरावट देखने को मिली है. इसी बीच भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने भीषड़ गर्मी और हीट वेव को लेकर एक बार फिर से यूपी में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

UP Weather News: उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों में हुई हल्की बारिश और तेज़ हवाओं के कारण तापमान में थोड़ी गिरावट देखने को मिली है. इसी बीच भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने भीषड़ गर्मी और हीट वेव को लेकर एक बार फिर से यूपी में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. IMD के मुताबिक, आज यानी 9 जून से 13 जून तक पूरे यूपी में एक बार फिर से हीट वेव(लू) की शुरुआत हो सकती है और तापमान में 2-3° का इजाफा भी देखने को मिल सकता है. IMD के मुताबिक, यूपी के लोगों को अगले 5 दिन तक गर्मी और हीट वेव(लू) से कोई राहत नहीं मिलने वाली है.

इन जिलों में चलेगी हीटवेव

IMD ने उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में हीटवेव चलने का अनुमान जारी किया है. इनमें आगरा, अलीगढ़, इटावा, फिरोजाबाद, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, जालौन, झांसी, ललितपुर और मथुरा, हाथरस, हमीरपुर, महोबा, इलाहाबाद, अम्बेडकरनगर, श्रावस्ती, डुमरियागंज, सन्त कबीर नगर, बस्ती, आज़मगढ़, अयोध्या, गोंडा, जौनपुर, गाजीपुर, गोरखपुर, मिर्जापुर, मुज़फ्फरनगर, वाराणसी शामिल हैं.


उत्तर प्रदेश में कब आएगा मॉनसून?

IMD के अनुसार उत्तर प्रदेश में मॉनसून 20 जून तक दस्तक दे सकता है. यूपी में मॉनसून सबसे पहले पुर्वांचल के जिलों में दस्तक देगा. जिसमें वाराणसी, गोरखपुर, गाज़ीपुर, आजमगढ़, मिर्जापुर शामिल हैं.  वहीं इसके बाद पश्चिमी यूपी की तरफ बढ़ेगा. IMD के मुताबिक पूरे उत्तर प्रदेश में मॉनसून 25 जून तक आ जाएगा.