UP Weather Update: मेरठ, मथुरा, प्रयागराज, वाराणसी समेत इन 15+ जिलों में 23 जुलाई को होगी मॉनसून की जोरदार बारिश
उत्तर प्रदेश में कल यानि 23 जुलाई को मानसून के असर से कई जिलों में बारिश और गरज-चमक की संभावना है. भारी वर्षा को देखते हुए पश्चिमी और पूर्वी यूपी के कई जिलों के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है.
ADVERTISEMENT

UP Heavy Rain Forecast
UP Heavy Rain Forecast: उत्तर प्रदेश में मानसून की सक्रियता के बीच कल यानि 23 जुलाई को कई जिलों में तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग के लखनऊ केन्द्र ने पश्चिमी और पूर्वी यूपी के कई हिस्सों में बारिश, गरज-चमक के साथ बौछारों का पूर्वानुमान जारी किया है. इसके साथ ही कई जिलों में भारी वर्षा की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के अनुसार, दोनों क्षेत्रों के संभागों में अनेक स्थानों पर बारिश होने की बहुत संभावना है.
