लेटेस्ट न्यूज़

Amethi News: राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में अमेठी में कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी

Amethi Rahul Gandhi Arrest News: राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गौरीगंज में प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. नेताओं ने गिरफ्तारी को लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला बताते हुए विपक्ष की आवाज दबाने का आरोप लगाया और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए आंदोलन जारी रखने की बात कही.

ADVERTISEMENT

राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में अमेठी में कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी
राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में अमेठी में कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी
social share
Google CTA

Amethi News: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में गुरुवार को जिला मुख्यालय गौरीगंज स्थित कांग्रेस कार्यालय के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए राहुल गांधी की गिरफ्तारी को लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला बताया.