Chandauli News: राजभवन घेराव से पहले कांग्रेस के तीन नेता हाउस अरेस्ट, सरकार पर लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का आरोप
Chandauli Congress House Arrest: राजभवन घेराव कार्यक्रम से पहले कांग्रेस के तीन नेताओं को कथित तौर पर हाउस अरेस्ट किए जाने का दावा किया गया है. कांग्रेस ने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताते हुए सरकार पर विपक्ष की आवाज दबाने का आरोप लगाया. प्रशासन की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया.
ADVERTISEMENT

राजभवन घेराव से पहले कांग्रेस के तीन नेता हाउस अरेस्ट, सरकार पर लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का आरोप
Chandauli News: राजभवन घेराव कार्यक्रम से पहले कांग्रेस के शहर अध्यक्ष बृजेश गुप्ता, महासचिव रमेश पांडेय और कांग्रेस नेता गुलाब गुप्ता को पुलिस द्वारा उनके आवास पर नजरबंद (हाउस अरेस्ट) किए जाने का दावा किया गया है. कांग्रेस नेताओं ने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताते हुए भाजपा सरकार पर विपक्ष की आवाज दबाने का आरोप लगाया है.
