पुलिस मुख्यालय में मिली थी त्रिपुरा के DGP अनुराग धनकड़ की बॉडी, बागपत में परिवार ने कही बड़ी बात
त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनकड़ की संदिग्ध मौत पर नया मोड़ आ गया है. बागपत में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार हुआ. लेकिन परिजनों ने आत्महत्या की आशंका पर सवाल उठाते हुए स्वतंत्र एजेंसी से निष्पक्ष जांच की मांग की है.
ADVERTISEMENT

Tripura DGP Anurag Dhankhar
त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक (DGP) अनुराग धनकड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत चर्चा में बनी हुई है. अगरतला स्थित पुलिस मुख्यालय में उनका शव मिलने के बाद शुरुआती तौर पर इसे आत्महत्या का मामला माना जा रहा है. हालांकि इस घटना ने अब एक नया और गंभीर मोड़ ले लिया है. मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बागपत के रहने वाले अनुराग धनकड़ के पार्थिव शरीर का बड़ौत में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया है. लेकिन अंतिम विदाई के बीच उनकी मौत को लेकर परिजनों और करीबियों द्वारा उठाए गए सवालों ने निष्पक्ष जांच की मांग को तेज कर दिया है.
