लेटेस्ट न्यूज़

रामपुर में दो पत्नियों के विवाद पर पंचायत का अनोखा फैसला, पति रहेगा 3 दिन इधर, 3 दिन उधर

रामपुर में दो पत्नियों के विवाद का पंचायत ने अनोखा समाधान निकाला. फैसले के मुताबिक पति अब सप्ताह में तीन दिन पहली और तीन दिन दूसरी पत्नी के साथ रहेगा, जबकि एक दिन उसकी मर्जी पर छोड़ा गया है.

ADVERTISEMENT

Rampur Two Wife Dispute Case
Rampur Two Wife Dispute Case (Photo: AI)
social share
Google CTA

Rampur Two Wife Dispute Case: उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में दो पत्नियों के बीच चल रहे विवाद का ऐसा समाधान निकाला गया, जिसकी पूरे इलाके में चर्चा हो रही है. पहली पत्नी की शिकायत के बाद पंचायत बैठी और घंटों चली बातचीत के बाद पति के लिए ऐसा 'शेड्यूल' तय किया गया कि अब वह सप्ताह के तीन दिन पहली पत्नी के साथ और तीन दिन दूसरी पत्नी के साथ रहेगा. सप्ताह का सातवां दिन उसकी अपनी मर्जी पर छोड़ा गया है.