लेटेस्ट न्यूज़

घेरा पहले, फिर पीटा हम लोगों को... जंतर मंतर प्रोटेस्ट पर पहुंची दिशा पाटनी की बहन खुशबू संग हुई बदसलूकी!

दिल्ली में चल रहे अभ्यर्थियों के प्रदर्शन में पूर्व सेना अधिकारी और दिशा पाटनी की बहन खुशबू पाटनी भी पहुंचीं. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण था, लेकिन कई छात्र घायल हुए और उनके साथ भी बदसलूकी हुई.

ADVERTISEMENT

Khushboo Patani News
Khushboo Patani News
social share
Google CTA

दिल्ली में चल रहे युवाओं और छात्रों के प्रोटेस्ट में बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी की बड़ी बहन और पूर्व भारतीय सेना अधिकारी खुशबू पाटनी भी पहुंचीं. वह सोशल मीडिया पर आंदोलन से जुड़े पोस्ट और स्टोरी लगातार शेयर कर रही हैं. उन्होंने प्रोटेस्ट के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई पर भी नाराजगी जताई और कहा कि प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण था.