UPTak Baithak Logo

UP Government Jobs Alert: यूपी में 15012 पदों पर शिक्षक भर्ती शुरू, किन-किन दिन होगी परीक्षा?

उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनने का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है. प्रदेश में कुल 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है. यूपी शिक्षा सेवा चयन आयोग ने सहायक अध्यापक और प्रवक्ता संवर्ग यानी पीजीटी के पदों के लिए विज्ञापन जारी कर दिया है.

ADVERTISEMENT

UP Teacher Recruitment 2026
UP Teacher Recruitment 2026 (Photo:AI)
social share
Google CTA

UP Teacher Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनने का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है. प्रदेश में कुल 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है. यूपी शिक्षा सेवा चयन आयोग ने सहायक अध्यापक और प्रवक्ता संवर्ग यानी पीजीटी के पदों के लिए विज्ञापन जारी कर दिया है. सूचना एवं जनसंपर्क विभाग उत्तर प्रदेश की पत्र सूचना शाखा के मुताबिक माध्यमिक शिक्षा विभाग में 897 सहायक अध्यापक सम्बद्ध प्राइमरी और बेसिक शिक्षा विभाग में 11,508 सहायक अध्यापक शहरी पदों पर भर्ती होगी. इसके अलावा प्रवक्ता संवर्ग के 2,607 पदों के लिए भी विज्ञापन जारी किया गया है. कुल भर्ती के लिए आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने विज्ञापन जारी किए हैं.