लेटेस्ट न्यूज़

299 रुपए में AC रिपेयरिंग, 198 में RO... यूपी में 'सेवा मित्र' का फायदा उठाने का पूरा तरीका जानिए

UP Sewamitra Service: उत्तर प्रदेश सरकार की ‘सेवा मित्र’ सर्विस अब घर बैठे 70 से अधिक सुविधाएं जैसे बिजली, प्लंबिंग, एसी मरम्मत, ब्यूटी पार्लर सेवा व अन्य प्रोफेशनल सेवाएं उपलब्ध करा रही है. जानें कैसे करें बुकिंग?

ADVERTISEMENT

Representative Image
Representative Image
social share
google news

UP Sewamitra Service: क्या आपको घर बैठे इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर या ब्यूटी सर्विस चाहिए? तो आपको बता दें कि अब आपको इसके लिए न तो बाजार की खाक छाननी होगी, न ही भरोसेमंद कारीगर खोजने की मशक्कत करनी पड़ेगी. दरअसल, उत्तर प्रदेश सरकार की ‘सेवा मित्र’ सर्विस ने आम जनता की ये बड़ी टेंशन खत्म करने की कोशिश की है. यह डिजिटल प्लेटफॉर्म यूपी के लोगों को बिजली, प्लंबिंग, बढ़ईगिरी, ब्यूटी पार्लर, मरम्मत, एसी-सर्विसिंग जैसी 70+ सेवाएं एक ही जगह मुहैया करा रहा है. खबर में आगे जानिए आप कैसे इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं?