लेटेस्ट न्यूज़

फतेहपुर के जिस मशहूर मकबरे को मंदिर बता हिंदू संगठन के लोगों ने की तोड़फोड़ उसका असल इतिहास इतिहासकार सतीश द्विवेदी से जानिए

फतेहपुर के अबू नगर के मशहूर मकबरे में सोमवार को हिंदू संगठन और बीजेपी जिला अध्यक्ष के आह्वान पर हुई तोड़फोड़ ने राजनीतिक तूल पकड़ रखा है. मंगलवार को समाजवादी पार्टी ने इस मामले को यूपी विधानसभा में चल रहे मॉनसून सत्र में भी उछाला.

ADVERTISEMENT

Controversy over a temple and a tomb
Controversy over a temple and a tomb
social share
Google CTA

फतेहपुर के अबू नगर के मशहूर मकबरे में सोमवार को हिंदू संगठन और बीजेपी जिला अध्यक्ष के आह्वान पर हुई तोड़फोड़ ने राजनीतिक तूल पकड़ रखा है. मंगलवार को समाजवादी पार्टी ने इस मामले को यूपी विधानसभा में चल रहे मॉनसून सत्र में भी उछाला. यूपी सरकार लॉ एंड ऑर्डर से जुड़े इस मामले में बैकफुट पर नजर आई और सिर्फ इतना कह पाई कि हिंसा के लिए दोषियों पर नामजद FIR हुई है और कार्रवाई होगी. फतेहपुर पुलिस का दावा है कि मकबरे में तोड़फोड़ के आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है. इस बीच यूपी Tak भी फतेहपुर में ग्राउंड पर मौजूद है और आपतक पल-पल की सूचनाएं ला रहा है. हमारे रिपोर्टर ने फतेहपुर के इस विवाद के तह तक जाने की कोशिश की. हिंदू संगठन और फतेहपुर के बीजेपी अध्यक्ष मुखलाल पाल इसे मंदिर बता रहे हैं. पर असल में ये क्या है? इसे जानने के लिए हमने बात की इतिहासकार सतीश द्विवेदी से.