फतेहपुर में जहां तोड़ा गया मकबरा और मजार, वहां के मुसलमानों ने जो देखा-बताया, हैरान रह जाएंगे
UP News: यूपी के फतेहपुर में नवाब अब्दुल समद मकबरे को लेकर कल यानी सोमवार के दिन भारी बवाल हुआ. हिंदू संगठनों की भीड़ वहां पहुंच गई और तोड़फोड़ कर दी. इसी को लेकर अब वहां के मुलसमानों ने कई हैरान कर देने वाली बातें बताई हैं.
ADVERTISEMENT

Fatehpur temple maqbara dispute news
UP News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में कल यानी सोमवार के दिन नवाब अब्दुल समद मकबरे को लेकर भारी बवाल हो गया. दरअसल हिंदू संगठनों का दावा है कि यहां 1 हजार साल पुराना शिव-कृष्ण मंदिर था, जिसे मकबरे में बदल दिया गया और यहां मजार बना दी गईं. कल यानी सोमवार के दिन हिंदू संगठनों की भारी भीड़ यहां आ गई और मजार और मकबरे के साथ तोड़फोड़ की गई.