लेटेस्ट न्यूज़

फतेहपुर के जिस मकबरे में हिंदू संगठनों ने की तोड़फोड़ उसमें रातों रात प्रशासन ने क्या कर दिया?

फतेहपुर के मकबरे में हिंदूवादी संगठनों के लोगों की तोड़फोड़ के मामले ने तूल पकड़ लिया है. यहां प्रशासन ने रातोंरात मजारों और दरवाजों को ठीक करवाया है. पुलिस के मुताबिक 150 से ज्यादा लोगों पर केस दर्ज किया गया है. पर बड़ा सवाल यह कि यहां भीड़ जुटाने वाले BJP जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल का नाम FIR में क्यों नहीं? जानें पूरा मामला.

ADVERTISEMENT

Fatehpur mausoleum news.
Fatehpur mausoleum news.
social share
google news

फतेहपुर में सैकड़ों साल पुराने मकबरे में हिंदू संगठनों के लोगों की ओर से की गई तोड़फोड़ ने यहां का माहौल बिगाड़ने की पुरजोर कोशिश की है. वैसे प्रशासन का दावा है कि फिलहाल फतेहपुर में मकबरे के आसपास सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह टाइट है और शांति बहाल है. पर स्थानीय मुस्लिम आबादी में इस पूरी घटना को लेकर काफी रोष है. यूपी Tak की टीम भी फतेहपुर में ग्राउंड जीरो पर मौजूद है. हमने ये जानना चाहा कि आखिर फतेहपुर में मकबरा के आसपास अब क्या चल रहा है. ऐसे में इसे लेकर एक नई जानकारी सामने आई है. प्रशासन ने हिंदू संगठनों के लोगों की तोड़फोड़ को रात भर में ठीक करने की कोशिश की है.