लेटेस्ट न्यूज़

संभल में अब ये किस कब्रिस्तान पर चल गया बुलडोजर! देखिए कैसे भारी फोर्स लगाकर तोड़ दिया गया सब

संभल के सदर कोतवाली इलाके में प्रशासन ने 3 बीघा सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर बनाए गए कब्रिस्तान को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया है. जब यह कार्रवाई हुई तो भारी पुलिस फोर्स लगाई गई थी और ड्रोन से मॉनिटरिंग भी रही थी. जानिए इस पूरे मामले को.

ADVERTISEMENT

Bulldozer Action in Sambhal.
Bulldozer Action in Sambhal.
social share
Google CTA

चाहे जामा मस्जिद विवाद हो या सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क के मकान से जुड़ा मामला, यूपी का संभल लगातार काफी दिनों से चर्चा में है. इसी क्रम में एक बार फिर मंगलवार को संभल में नया तरह का ऐक्शन देखने को मिला है. संभल में पुलिस प्रशासन ने तीन बीघा सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करके बनाए गए कब्रिस्तान को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया है. कब्रिस्तान के मुख्य द्वार से लेकर कब्रिस्तान में बनी हुई कब्रों को बुलडोजर से जमींदोज कर दिया गया हैय. भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी में सरकारी जमीन पर कब्रिस्तान बनाकर किए गए अवैध कब्जे को ध्वस्त करने की ये कार्रवाई जब हुई तो ड्रोन कैमरे से आसपास के इलाके में निगरानी भी कराई गई.