UP Sarkari Yojana: आम की खेती वाले किसानों के लिए खुशखबरी, इस पोर्टल पर जाकर करें आवदेन, मिल जाएगी सब्सिडी
UP Government Scheme: उत्तर प्रदेश में आम की खेती को बढ़ावा देने के लिए किसानों को बैगिंग तकनीक पर 25 हजार रुपये का अनुदान मिलेगा. आवेदन dbt.horticulture.in पर शुरू.
ADVERTISEMENT

UP Sarkari Yojana
UP Sarkari Yojana: भारत में आम को फलों का राजा कहा जाता है. उत्तर प्रदेश आम उत्पादन के मामले में अग्रणी है, जहां 2.6 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल में आम की खेती होती है और इससे सालाना 45 लाख टन आम का उत्पादन होता है. अब राज्य के किसानों को आम की गुणवत्ता बढ़ाने और बेहतर उत्पादन के लिए बैगिंग तकनीक अपनाने पर प्रोत्साहित किया जा रहा है. दरअसल, उत्तर प्रदेश उद्यान विभाग ने dbt.horticulture.in पोर्टल पर किसानों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है. पंजीकरण कराने वाले किसानों को फ्रूट कवर बैग उपलब्ध कराए जाएंगे.
