लेटेस्ट न्यूज़

UP Weather Update: फिर पलटा मौसम, बरसेंगे मेघ! नवरात्र के बीच इन 4 दिन होगी खूब बारिश

UP rain forecast: नवरात्र के बीच मौसम ने फिर से करवट ली है. नवरात्र के बीच इन चार दिन उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट हो सकती है. जानें किस-किस दिन हो सकती है बारिश?

ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Update
social share
google news

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में नवरात्र के बीच मौसम ने फिर एक बार करवट ली है, जिससे राज्य में बारिश की संभावना बढ़ गई है. मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले चार दिनों में बारिश हो सकती है. इस दौरान बादल गरजने और बिजली चमकने की घटनाएं भी देखने को मिलेंगी. मौसम के इस बदलाव से नवरात्र के दौरान भक्तों को भी थोड़ी परेशानी हो सकती है, लेकिन फसलों के लिए यह बारिश लाभदायक साबित हो सकती है.