लेटेस्ट न्यूज़

ऑक्सीजन प्लांट रिएलिटी चेक: डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य बोले- गड़बड़ी नियंत्रित करेंगे

यूपी तक ने 9 शहरों, लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर, रायबरेली, पीलीभीत, महोबा, कानपुर, प्रयागराज और मेरठ में लगाए जा रहे ऑक्सीजन प्लांट्स का रियलिटी चेक किया…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

यूपी तक ने 9 शहरों, लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर, रायबरेली, पीलीभीत, महोबा, कानपुर, प्रयागराज और मेरठ में लगाए जा रहे ऑक्सीजन प्लांट्स का रियलिटी चेक किया था. ऑक्सीजन प्लांट्स लगाने की घोषणा के दो महीने से अधिक बीत जाने के बाद भी कई शहरों में इसे लेकर अधूरी तैयारी देखने को मिली. कहीं प्रस्तावित ऑक्सीजन प्लांट लगे ही नहीं और कहीं लगे तो टेक्निकल स्टाफ ही नहीं बिठाए गए. यूपी तक की इस रिपोर्ट पर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा है कि जहां भी ऐसी स्थिति होगी, उसपर जल्दी नियंत्रण कर लेंगे.

350 से ज्यादा ऑक्सीजन प्लांट क्रियाशील हो चुके हैं

मौर्य के मुताबिक, “पूरे प्रदेश में 555 ऑक्सीजन प्लांट स्वीकृत किए गए हैं. 350 से ज्यादा ऑक्सीजन प्लांट क्रियाशील हो चुके हैं. सरकार ने जिस तरह से ऑक्सीजन, वेंटीलेटर, बेड्स और अस्पताल में चिकित्सा की व्यवस्था की है उसकी WHO ने भी प्रशंसा की है. वह महत्वपूर्ण है.”

संचारी रोग और बुखार पर पाएंगे नियंत्रण

उन्होंने आगे कहा, “सरकार पूरी तरह से प्रयत्नशील है. जिस तरह से हमने कोरोना के संक्रमण पर नियंत्रण पाया है, उसी तरह से संचारी रोग और बुखार जैसी विभिन्न बीमारियों पर भी हम नियंत्रण पा लेंगे.”

UP में ऑक्सीजन प्लांट का रिएलिटी चेक: कहीं चल नहीं रहे, तो कई जगहों पर टेक्निकल स्टाफ नहीं

रिपोर्ट: रौशन जैसवाल