UP Monsoon Rain: यूपी के इन जिलों में कल होगी मॉनसूनी बारिश! मौसम विभाग ने जारी की ये चेतावनी
UP Monsoon Rain: उत्तर प्रदेश में 25 जुलाई को भारी बारिश की संभावना नहीं है. मौसम विभाग ने कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और पूर्वी यूपी के कुछ हिस्सों में मेघगर्जन व वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया है.
ADVERTISEMENT

Photo Source - AI Generated
UP Monsoon Rain: उत्तर प्रदेश में मॉनसून फिलहाल थोड़ा धीमा पड़ता दिख रहा है. मौसम विभाग के अनुसार शनिवार यानी 25 जुलाई को पूरे प्रदेश में कोई भारी बारिश की चेतावनी नहीं है. हालांकि पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बौछारें पड़ सकती हैं. इसके साथ ही पूर्वी यूपी के कुछ जिलों में बादलों की गरज के साथ बिजली गिरने की आशंका जताई गई है जिसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है.
