Mathura News: 18 घंटे बिजली के दावे पर किसानों का हंगामा, बिजलीघर पर जड़ा ताला; ट्रिपिंग से सिंचाई ठप
Mathura Power Crisis: मथुरा के बाजना में बिजली संकट को लेकर किसानों का गुस्सा फूट पड़ा. अघोषित कटौती और ट्रिपिंग से नाराज किसानों ने बिजलीघर पर ताला जड़कर प्रदर्शन किया. 18 घंटे बिजली आपूर्ति के सरकारी दावे पर सवाल उठाते हुए ट्रांसफार्मर क्षमता बढ़ाने और निर्बाध बिजली देने की मांग की.
ADVERTISEMENT

18 घंटे बिजली के दावे पर किसानों का हंगामा, बिजलीघर पर जड़ा ताला; ट्रिपिंग से सिंचाई ठप
Mathura Power Crisis: बाजना क्षेत्र में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और बिजली विभाग के अधिकारियों के रवैये से नाराज किसानों और ग्रामीणों ने शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के बैनर तले बाजना बिजलीघर पर प्रदर्शन किया. जिला संयोजक चेतन नौहवार के नेतृत्व में सैकड़ों किसानों ने बिजलीघर का घेराव कर मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया और धरने पर बैठ गए.
