लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर सफर आठवें दिन ही हुआ महंगा, नए रेट जारी; ये काम कर लिया तो 15 रुपये में हो जाएगी यात्रा!
लखनऊ-कानपुर एलिवेटेड एक्सप्रेसवे (NE-6) पर सफर अब महंगा हो गया है. NHAI ने उद्घाटन के आठ दिन बाद ही अलग-अलग वाहन श्रेणियों के लिए टोल दरों में 5 रुपये से 80 रुपये तक की बढ़ोतरी लागू कर दी है.
ADVERTISEMENT

Lucknow-Kanpur Expressway: लखनऊ और कानपुर के बीच का सफर आसान बनाने के लिए शुरू हुए लखनऊ-कानपुर एलिवेटेड एक्सप्रेसवे (NE-6) पर अब गाड़ी दौड़ाना जेब पर थोड़ा भारी पड़ने वाला है. 13 जुलाई को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिस चमचमाते एक्सप्रेसवे का लोकार्पण किया था, उसकी शुरुआत के आठवें दिन ही एनएचएआई ने टोल टैक्स बढ़ा दिया है.
