लेटेस्ट न्यूज़

Barabanki Weather News: झमाझम बारिश से बदला मौसम, गर्मी से राहत; किसानों के खिले चेहरे

Barabanki Weather Update: बाराबंकी में झमाझम बारिश ने भीषण गर्मी और उमस से राहत दिलाई. मौसम सुहावना होने से लोगों ने राहत की सांस ली, जबकि धान की फसल के लिए समय पर हुई वर्षा से किसानों की उम्मीदें बढ़ गईं. हालांकि कच्चे रास्तों पर कीचड़ और फिसलन से ग्रामीणों की मुश्किलें भी बढ़ीं.

ADVERTISEMENT

 झमाझम बारिश से बदला मौसम, गर्मी से राहत; किसानों के खिले चेहरे
झमाझम बारिश से बदला मौसम, गर्मी से राहत; किसानों के खिले चेहरे
social share
Google CTA

Barabanki Weather Update: तहसील फतेहपुर क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे अचानक मौसम का मिजाज बदल गया और तेज बारिश शुरू हो गई. कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस के बीच हुई इस बारिश से लोगों को बड़ी राहत मिली. बारिश के साथ तापमान में गिरावट दर्ज की गई और पूरे क्षेत्र का मौसम सुहावना हो गया. वहीं लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे किसानों के चेहरों पर भी खुशी लौट आई.