UP Monsoon Rain: यूपी में 19 अगस्त को बारिश का अलर्ट जारी, इन 55 जिलों में जमकर बरसेगा पानी
UP Monsoon: उत्तर प्रदेश में मानसून अभी भी सामान्य से पीछे चल रहा है. 18 अगस्त तक प्रदेश में 418 मिमी बारिश हुई है, जबकि सामान्य बारिश 504.5 मिमी होनी चाहिए थी.
ADVERTISEMENT

UP Monsoon: उत्तर प्रदेश में मानसून की बारिश का इंतजार अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है. राज्य में 18 अगस्त तक सामान्य से 17 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है. मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, यूपी में अब तक 418 मिमी बारिश हुई है, जबकि इस अवधि में सामान्य बारिश 504.5 मिमी होनी चाहिए थी. राज्य में 86.5 मिमी बारिश की कमी है.
