यूपी से गुजरात सिर्फ 23 घंटे में पहुंचेगा सामान! शुरू हुई रैपिड कार्गो सर्विस; हर ट्रिप से 21 लाख की कमाई
DFCCIL ने पश्चिमी डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पर रैपिड कार्गो पार्सल सर्विस शुरू की है. यह सेवा उत्तर प्रदेश के न्यू दादरी स्टेशन को गुजरात के न्यू अंछेली स्टेशन से जोड़ेगी. करीब 1,200 किलोमीटर की दूरी ट्रेन लगभग 23 घंटे में तय करेगी.
ADVERTISEMENT

डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (DFCCIL) ने मंगलवार, 18 अगस्त 2026 को पश्चिमी डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पर रैपिड कार्गो पार्सल सर्विस शुरू की. सेवा उत्तर प्रदेश के न्यू दादरी स्टेशन को गुजरात के न्यू अंछेली स्टेशन से जोड़ेगी.
