UP Monsoon Latest Update: तेज गर्मी और लू के बीच मॉनसून को लेकर आई गुड न्यूज, यूपी मौसम को लेकर ये अहम खबर
UP Weather: उत्तर प्रदेश में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है. सभी को अब मॉनसून का इंतजार है. इसी बीच मौसम विभाग यानी आईएमडी ने यूपी वेदर को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया है. आईएमडी ने बताया है कि यूपी में मॉनसून कब से आ रहा है और बारिश कब से पड़ रही है.
ADVERTISEMENT

up weather (PC-AI)
UP Weather Update: उत्तर प्रदेश इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है. लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, मेरठ और प्रयागराज समेत प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में सूरज आग बरसा रहा है. शनिवार को प्रयागराज में तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि रात की उमस ने लोगों की नींद भी छीन ली है. अब उत्तर प्रदेश समेत देश के लोगों को मॉनसून का इंतजार है. मॉनसून आने के बाद भीषण गर्मी से राहत मिलेगी.