UPTak Baithak Logo

UP: निकाय चुनाव जीतने के लिए BJP चलाने जा रही ये अभियान, जानें पूरी डिटेल

विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत के बाद अब निकाय चुनाव में कब्जा जमाने के लिए बीजेपी ने अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है. नवंबर…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत के बाद अब निकाय चुनाव में कब्जा जमाने के लिए बीजेपी ने अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है. नवंबर के अंत में निकाय के चुनाव प्रस्तावित हैं. ऐसे में इन चुनावों को लेकर यूपी बीजेपी ने अपनी रणनीति के तहत मतदाता पुनरीक्षण अभियान चलाने जा रही है. जिसमें मताधिकार का प्रयोग करने वाले लोगों के नाम वोटर लिस्ट में जुड़वाने के लिए संपर्क किया जाएगा. प्रदेश के हर शहर के वार्ड में इस अभियान को अंजाम दिया जाएगा, जिसके लिए ये अभियान एक नवंबर से शुरू होगा.