बेमौसम बारिश का असर फसलों पर! प्रदेश के किसानों के लिए सीएम योगी हुए एक्टिव, दे डाले सभी DM को ये निर्देश
UP News: मार्च के आखिर और अप्रैल के शुरू में जिस तरह से बेमौसम बारिश प्रदेश में पड़ रही है, उससे फसलों को भी काफी नुकसान हुआ है. अब इसको लेकर सीएम योगी एक्टिव हो गए हैं.
ADVERTISEMENT

UP News
UP News: उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से बारिश-आंधी देखने को मिल रही है. मौसम की करवट ने प्रदेश के किसानों को भारी परेशानियों में डाल दिया है. मार्च के आखिर और अप्रैल के शुरू में जिस तरह से बेमौसम बारिश प्रदेश में पड़ रही है, उससे फसलों को भी काफी नुकसान हुआ है. प्रदेश के किसान इससे डरे हुए हैं और भयभीत हैं. मगर अब प्रदेश के किसानों के लिए उत्तर प्रदेश की योगी सरकार एक्टिव हो गई है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद इस मामले को लेकर सक्रिय हुए हैं और उन्होंने आदेश दिए हैं.