लेटेस्ट न्यूज़

यूपी में इस स्कीम से किसानों का फ्री में हो जाता है 5 लाख रुपये का जीवन बीमा!

Krishak Durghatna Kalyan Yojana: उत्तर प्रदेश सरकार की 'कृषक दुर्घटना कल्याण योजना' के तहत दुर्घटनाग्रस्त किसानों को ₹5 लाख तक की सहायता मिलती है. जानिए लाभ, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेज.

ADVERTISEMENT

प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर
प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर
social share
google news

Krishak Durghatna Kalyan Yojana: उत्तर प्रदेश सरकार किसानों की सुरक्षा और उनके परिवारों की मदद के लिए 'कृषक दुर्घटना कल्याण योजना' चला रही है. इस योजना के तहत दुर्घटना के शिकार किसानों को 5 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता दी जाती है. दोनों हाथ-पैर खोने, एक हाथ और एक पैर की हानि या आंख की क्षति होने पर अधिकतम मुआवजा मिलता है. वहीं, 25% से 50% तक की विकलांगता पर 1 से 2 लाख रुपये तक की सहायता दी जाती है. अगर किसी किसान की दुर्घटना में मौत हो जाती है, तो उसके परिजनों को यह आर्थिक मदद मिलती है.