फूफा इंद्रजीत गौड़ ने 9 साल के मासूम भतीजे आरुष की बलि चढ़ा दी... देवरिया के इस सिपाही का कांड आपका माथा हिला देगा
यूपी के देवरिया में 9 साल के आरुष की नरबलि का सनसनीखेज मामला सामने आया है. आरोपी फूफा इंद्रजीत गौड़ खुद एक पुलिस सिपाही है. इसके समेत चार लोग गिरफ्तार किए गए हैं. जानें तंत्र-मंत्र और हत्याकांड की पूरी कहानी.
ADVERTISEMENT

Child sacrifice case Deoria crime news
उत्तर प्रदेश के देवरिया में तंत्र-मंत्र और अंधविश्वास के जाल में फंसा एक खौफनाक मामला सामने आया है. यहां एक 9 साल के मासूम बच्चे आरुष की कथित तौर पर बलि चढ़ा दी गई है. इस निर्मम हत्या का आरोप उसके ही छोटे फूफा इंद्रजीत गौड़ पर लगा है. हैरान करने वाली बात यह है कि मुख्य आरोपी इंद्रजीत खुद यूपी पुलिस में सिपाही है और गोंडा में तैनात है. पुलिस ने इस मामले में इंद्रजीत समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस का दावा है कि आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है.