लेटेस्ट न्यूज़

महाकुंभ में संत रूप में मिले IIT बॉम्बे के इंजीनियर अभय सिंह को 'पागल' कहने वाले उनकी असली कहानी जान चौंक जाएंगे

IIT Baba in Kumbh Mela:आईआईटी मुंबई से एयरोस्पेस इंजीनियरिंग की डिग्री लेने के बाद साधु जीवन अपनाने वाले अभय सिंह की कहानी. जानिए कैसे उन्होंने विज्ञान छोड़कर वैराग्य का मार्ग चुना.

ADVERTISEMENT

Abhay Singh
Abhay Singh
social share
google news

IIT Mumbaian Saint in Kumbh: IIT मुंबई से एयरोस्पेस इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल करने के बाद जब अभय सिंह ने विज्ञान की दुनिया में अपने पंख नहीं फैलाए, बल्कि संतई, फक्कड़पन और वैराग्य का जीवन चुन लिया, तब से वह एक अनूठी मिसाल बन गए हैं. आधुनिक तकनीक और विज्ञान की चकाचौंध को छोड़कर, आध्यात्म की शरण में आए अभय सिंह ने अपनी अलग राह बनाई है. महाकुंभ में उनके आगमन के साथ ही उनकी कहानी ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है. रुद्राक्ष की माला और शांत चेहरे के साथ, अभय सिंह का साधु जीवन हर किसी के लिए जिज्ञासा का विषय बन गया है. उनका जीवन उन लोगों के लिए प्रेरणा है, जो भौतिक सुखों से परे कुछ अर्थपूर्ण खोज रहे हैं. इस बीच यूपी Tak ने अभय सिंह से खास बातचीत की है. इस खबर में आगे जानिए उन्होंने हमें क्या-क्या बताया?