5 % कमीशन के चक्कर में सस्पेंड होने के बाद कहां हैं IAS अभिषेक प्रकाश? इनकी पूरी कहानी तो अब खुली
IAS Abhishek Prakash Suspended: उत्तर प्रदेश सरकार ने यूपी के वरिष्ठ IAS अधिकारी अभिषेक प्रकाश को सस्पेंड कर दिया है. खबर में आगे जानिए उनके सस्पेंशन की पूरी कहानी.
ADVERTISEMENT

IAS Abhishek Prakash
IAS Abhishek Prakash Suspended: उत्तर प्रदेश सरकार ने सीनियर IAS अफसर और UP इन्वेस्ट के CEO अभिषेक प्रकाश को तात्कालिक प्रभाव से निलंबित कर दिया है. यह निलंबन अखिल भारतीय सेवाएं (अनुशासन एवं अपील) नियमावली, 1969 के नियम 3(1) के तहत किया गया है. सरकार की ओर से जारी आदेश में बताया गया है कि अभिषेक प्रकाश पर आरोप है कि उन्होंने अपने पद का दुरुपयोग कर निजी हितों के लिए काम किया है.
