महाकुंभ भगदड़ में मौत का ये आंकड़ा अब बिहार से आया, CM नीतीश कुमार ने जिलेवार बताया कितनी जानें गईं
Mahakumbh News:बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बताया है कि महाकुंभ की भगदड़ में उनके प्रदेश से कितने लोगों की मौत हुई है. जानें उनका आंकड़ा.
ADVERTISEMENT

Mahakumbh news
Mahakumbh News: प्रयागराज महाकुंभ में हुई भगदड़ में बिहार के श्रद्धालुओं की भी मौत हुई है. यूपी सरकार ने मौनी अमावस्या के शाही स्नान की रात में हुई भगदड़ के बाद 30 लोगों की मौत और 60 लोगों के घायल होने का आंकड़ा जारी किया था. अब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बताया है कि महाकुंभ की भगदड़ में उनके प्रदेश से कितने लोगों की मौत हुई है. नीतीश कुमार के मुताबिक बिहार के 11 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है. नीतीश कुमार ने एक्स पर पोस्ट कर यह जानकारी दी और मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये अनुग्रह अनुदान देने की घोषणा की. इसके अलावा, घायल श्रद्धालुओं को 50 हजार रुपये की सहायता राशि दी जाएगी.