'खामेनेई को बचा नहीं पाए और कहते हैं कि बाबरी मस्जिद बनाएंगे...!' संगीत सोम ने ये सब क्या कह दिया
UP News: ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामेनेई युद्ध में मारे जा चुके हैं. अब इसको लेकर भाजपा नेता संगीत सोम ने तंज कसा है. जानिए उन्होंने क्या कहा?
ADVERTISEMENT

UP News
UP News: ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच चल रही जंग लगातार बढ़ती जा रही है. इस जंग में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामेनेई भी मारे जा चुके हैं. अब ये जंग खाड़ी के कई देशों में भी फैल गई है. तनाव चरम पर है. भारत में भी शिया समुदाय के लोग सड़कों पर आकर अमेरिका-इजरायल का विरोध कर रहे हैं और अयातुल्ला खामेनेई की मौत पर गम का इजहार कर रहे हैं. इसी बीच उत्तर प्रदेश भाजपा के फायर ब्रांड नेता संगीत सोम ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने मुस्लिम समाज पर तंज कसा है. उन्होंने कहा है कि ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई को उनके घर में घुसकर मार दिया गया. मगर कथित रहनुमाओं के मुंह में दही जम गई है.