18 से 20 अप्रैल तक यूपी के इन जिलों में होगी बारिश...मौसम को लेकर IMD ने दिया ये लेटेस्ट अपडेट
प्रदेश में 18 से 20 अप्रैल तक बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है. इस दौरान तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा सकती है.
ADVERTISEMENT

up weather today
UP Weather Latest Update: उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से गर्मी का सितम जारी है. ऐसे में लोग दोपहर के वक्त घर से बाहर निकलने से भी बचते नजर आ रहे हैं. इस बीच मौसम विभाग ने राहत की खबर दी है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, आज मौसम करवट ले सकता है. प्रदेश में 18 से 20 अप्रैल तक बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है. इस दौरान तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा सकती है.