सीतापुर में 5.31 करोड़ की लागत से 2024 में बनी टंकी 2025 में ढह गई, गांव में फैला 20000 लीटर पानी
Sitapur Water Tank Collapsed: सीतापुर की महमूदाबाद तहसील के पहला ब्लॉक की ग्रामसभा चुनका में आज यानी गुरुवार को एक पानी की टंकी ढह गई. जानें इस टंकी की पूरी कहानी.
ADVERTISEMENT

Sitapur Water Tank Collapsed
Sitapur Water Tank Collapsed: सीतापुर की महमूदाबाद तहसील के पहला ब्लॉक की ग्रामसभा चुनका में आज यानी गुरुवार को एक पानी की टंकी ढह गई. बताया जा रहा है कि यह पानी की टंकी साल 2024 में यानी गिरने से महज एक साल पहले ही बनी थी. आरोप है कि जल शक्ति मिशन के अंतर्गत कराए गए मानक विहीन कार्यों के चलते पानी की टंकी, उसमें भरे पानी के दबाव को झेल नही पाई, जिसके चलते वह ढह गई. घटना के चलते पानी पूरे गांव में फैल गया. इस संबंध में अभी तक जिम्मेदार विभाग का कोई आधिकारिक बयान सामने नही आया है.